पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Loves Missing Tantrik Arrested Police Father Uttar Pradesh Latest News

लड़की के साथ फरार तांत्रिक गिरफ्तार, उर्दू पढ़ाने के लिए बुलाता था घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. जालौन के कस्बा एट इलाके से 18 साल की लड़की के साथ फरार हुए 50 साल के तांत्रिक को पुलिस ने उरई से गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक महीने से गायब थे। लड़की के पिता ने बेटी को नाबालिग बताते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि तांत्रिक कहता है कि लड़की उसे प्यार करती है। उसने इस दौरान नाम भी बदलकर शाहिस्ता रख दिया है।

लड़की के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी के पेट में दर्द होता था। काफी इलाज करवाने के बाद भी जब ठीक नहीं हुआ, तो उन्होंने झाड-फूंक करने वाले तांत्रिक रईस अहमद को दिखाया। तांत्रिक ने कई दिनों तक इलाज किया, तो वह ठीक हो गई। इसके बाद उसने उसे उर्दू पढ़ाने का बहाने बहला-फुसला कर घर बुलाने लगा और एक महीना पहले लेकर गायब हो गया।

तांत्रिक ने लड़की को किया सम्मोहित
लड़की के पिता की तहरीर पर एट कोतवाली में धारा-473 और कई अन्य आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक ने लड़की को सम्मोहित कर लिया है। इस लिए वह कुछ भी नहीं बोल रही है। फिलहाल पुलिस दोनों से थाने में ही पूछताछ करने की कोशिश में लगी है। सीओ कोंच के अनुसार जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी। जानकारी के मुताबिक, तांत्रिक विकलांग है। वह ठीक से चल नहीं सकता है।
फोटो: पुलिस की गिरफ्त में आया विकलांग तांत्रिक रईस अहमद और लड़की।