हरदोई. संडीला-बेनीगंज मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क के किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। युवती के शरीर पर चाकुओं के निशान के अलावा कपड़े फटे हुए थे। साथ ही चेहरे की पहचान मिटाने के लिए तेजाब भी डाला गया था। इसके अलावा मौके की स्तिथियां युवती के साथ रेप का भी इशारा कर रही हैं। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पांच दिन पहले भी हरदोई शहर से कुछ दूरी पर भी एक नाले में महिला का शव पाया गया था। उसकी शिनाख्त भी आज तक नहीं हो सकी है।
संडीला कस्बे से दो किलोमीटर दूर संडीला बेनीगंज मार्ग पर करीब 25 वर्षीय साल की युवती का शव पड़ा मिला। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शव सड़क के किनारे खाई में झाड़ के बीच में पड़ा था। शरीर पर कई चाकू के घाव के निशान थे। यही नहीं शव की पहचान मिटाने के लिए उसके चहरे को तेज़ाब से भी जलाया गया था।
मौके की स्थिति इस बात को जाहिर कर रही थी की जैसे युवती के साथ रेप करने की कोशिश की गई हो और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई हो। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बताते चलें कि महिला के शव फेके जाने का यह पहला मामला हरदोई का नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं। बीते छह दिसंबर को जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर घुटने भर से कम पानी में सड़क के किनारे नाले में अज्ञात महिला का शव मिला था। उस महिला के शव की शिनाख्त भी नही हो सकी। हालांकि, पुलिस इस मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने तक सवालों से बचती नजर आ रही है।
फोटो: घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।