पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gonda Cemetery Land Grabbing Controversy Stones Firing Pac Alert

गोंडा: कब्रि‍स्‍तान की जमीन कब्‍जाने को लेकर वि‍वाद में पथराव और फायरिंग, पीएसी तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: घटनास्‍थल पर पथराव करते ग्रामीण।
गोंडा. प्रदेश में सपा नेताओं की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के चिस्तीपुर का है। रवि‍वार को यहां सपा नेता द्वारा कब्रि‍स्‍तान की जमीन पर नि‍र्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों से वि‍वाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्‍थरबाजी हुई। वहीं, सपा नेता के समर्थकों द्वारा फायरिंग करने की भी सूचना है। ग्रामीणों का आरोप है कि‍ सपा नेता अरशद खान और घसीटू ने कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण कराकर कब्‍जाना चाहते हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
स्‍थानीय लोगों का कहना है कि‍ सपा नेता द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर दीवार खड़ाकर कब्ज़ा किया जा रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस दौरान सपा समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। फि‍लहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा दि‍या है। वहीं, घटनास्‍थल पर तनाव को देखते हुए पीएसी की तैनाती कर दी गई है।
तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात
गोंडा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर कब्रिस्तान की जमीन पर सपा नेता अरशद खान और घसीटू द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया। इसके अरशद के समर्थक और ग्रामीण आमने-सामने आ गए और जमकर पत्‍थरबाजी हुई। घटना की सूचना मि‍लते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मामले को शांत करा दि‍या गया है और पीएसी तैनात कर दी है।
आगे देखि‍ए घटनास्‍थल पर पथराव के बाद गस्‍त लगाते पुलि‍सकर्मी की तस्‍वीरें...