पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gonda Widow Women Gangrape By Three Brother Police Lodge Fir

गोंडा: कट्टे की नोक पर तीन सगे भाइयों ने किया महिला से रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंडा. जिले में कट्टे की नोक पर विधवा महिला से घर में घुसकर रेप का मामला सामने आया है। मामले में गांव के ही तीन सगे भाइयों पर आरोप लगा है। महिला ने घटना की सूचना थाने में दी, जहां उसकी तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 504, 506 के तहत तीनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोंडा जिले के कटरा बाजार के एक गांव में मंगलवार की रात एक 35 वर्षीय विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री रह चुकी है। महिला के अनुसार, मंगलवार की रात वह अपने घर सो रही थी, तभी बगल के गांव के तीन सगे भाई उसके घर में घुस आए और कट्टे की नोंक पर बारी-बारी उसके साथ रेप किए।
महिला ने रेप की सूचना कटरा थाने पर दी, जहां से उसे महिला थाने लाया गया। वहां धारा 376, 504, 506 के तहत तीनों भाईयों बृजेश, राजू और राजेश को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित महिला का 161 के तहत बयान कराकर महिला अस्पताल मे चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तस्वीर में: पीड़ित महिला