पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Governor Ram Naik Statement Ayodhya Ram Mandir Faizabad News

फैजाबाद में राज्यपाल राम नाइक ने कहा- जल्द से जल्द बने राममंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैजाबाद में अवध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोलते यूपी के राज्यपाल राम नाइक।
फैजाबाद/लखनऊ. यूपी के राज्यपाल अपने बयानों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अवध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने फैजाबाद आए राम नाइक ने कहा कि अयोध्या में जितनी जल्दी हो सके, रामलला का मंदिर बनना चाहिए। नाइक के मुताबिक, हर भारतीय चाहता है कि राममंदिर बने। इसलिए उनकी इच्छा जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए।वहीं, सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर यह राम नाइक का निजी बयान है तो उन्हें ऐसी टिप्पणी से बचना चाहिए, क्योंकि अब वह बीजेपी नेता नहीं हैं। सपा के अबू आजमी ने भी कहा राम नाइक जी एक संवैधानिक पद पर हैं, उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।
सियासत शुरू
जेडीयू के केसी त्यागी ने कहा कि वह राष्ट्रपति से अनुरोध करेंगे कि राम नाइक को गर्वनर के पद से हटाया जाए, क्योंकि उन्होंने संविधान का उल्ल्ंघन किया है। वहीं, शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि राम नाइक के नाम में ही राम है, इसलिए स्वाभाविक तौर पर वह राम मंदिर आंदोलन में एक्टिव रहेंगे। वहीं, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम नाइक जी राम के नायक बन गए हैं, तो इसमें कुछ बुरा नहीं है। दुनिया की कोई ताकत मंदिर बनने से नहीं रोक सकती।
आगे की स्लाइड्स में देखें फैजाबाद यूनिवर्सिटी में हुए दीक्षांत समारोह की तस्वीरें...