पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gram Rojgar Sewak Journalist Police Lathicharg

ग्राम रोजगार सेवकों पर पुलि‍स ने बरसाई लाठि‍यां, पत्रकारों को भी नहीं बख्‍शा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों पर लाठीचार्ज करती पुलि‍स।
बहराइच. ग्राम रोजगार सेवक संघ को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। गुरुवार की दोपहर जैसे ही लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दि‍या। इस दौरान पांच महिलाओं सहि‍त दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया। उन पर भी जमकर लाठियां भांजी।
जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके चलते सभी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इससे परेशान रोजगार सेवकों ने शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या के प्रति खींचने के लिए गुरुवार को हुंकार रैली का आयोजन किया था। कलेक्‍ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 बजे के आसपास ग्राम रोजगार सेवक पहुंचने लगे। कुछ देर बाद काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोजगार सेवक
रैली की अगुवाई ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा कर रहे थे। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार सेवकों को सरकार नियमित मानदेय की व्यवस्था नहीं कर रही है। इसके चलते कई महीने का मानदेय बकाया हो जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों का मौसम चल रहा है, लेकिन वेतन नहीं मिलने से रोजगार सेवक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार प्रदर्शन के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला है। ऐसे में अब आरपार का संघर्ष किया जाएगा।
धरने के बाद जाम कर दि‍या सड़क
जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने कहा कि युवा रोजगार पाने के बाद भी मानदेय के अभाव में बेरोजगारों की तरह हैं। धरने को जब संगठन के पदाधिकारी संबोधित कर रहे थे। तभी धरने में शामिल रोजगार सेवकों ने समस्या के निराकरण के लिए सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन की सहमति बना ली। इसके साथ ही रोजगार सेवक धरना स्थल से उठकर बौद्ध परिपथ पर पहुंच गए। यहां पर सभी ने मार्ग जामकर नारेबाजी शुरू कर दिया। इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
आगे पढ़ि‍ए जाम नहीं खोलने पर पुलि‍स ने शुरू कर दि‍या लाठीचार्ज…