पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ground pole Sticks Out Two Groups Dispute Woman Death 6 Injured Azamgarh

आजमगढ़: जमीनी विवाद में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, एक महिला की मौत 6 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़. आजमगढ़े जिले फूलपुर इलाके में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मामला आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमावां गांव का है। गांव में रहने वाले केदार का अपने ही पड़ोसियों से जमीनी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें नवरंगी देवी (45) की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

घायलों में केदार(52), सचिन(17), हिमांशु(19) , सुनील(30) और सरोज(40) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मौके पर पुलिस पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
फोटो: पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे एक पक्ष के लोग।