पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gwalior Traffic Police Barikedings Struggling Passengers Jhansi News

झांसी की सड़कों पर रखे हैं ग्‍वालियर यातायात पुलिस के बैरिकेडिंग्‍स, यात्री कंफ्यूज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. यातायात महीना खत्‍म होने के बाद नियमों के प्रति जागरूकता ताख पर रख दी जाती है। इसमें प्रमुख रूप से लापरवाही यातायात पुलिस ही बरतती है। ऐसे में झांसी की सड़कों पर ग्‍वालियर के बैरिकेडिंग्स लगे हुए हैं। इसके अलावा राष्‍ट्रीय राजमार्ग को जाने वाले मार्ग पर भी ग्वालियर की ही बैरिकेडिंग्स लगाए गए हैं। ये तो सिर्फ बानगी मात्र है जबकि शहर के अंदर ऐसे तमाम लापरवाही आए दिन दिखती है। इस कारण अब यात्री असमंजस में पड़ जाते हैं कि वो ग्‍वालियर में हैं या फिर झांसी में।

बताते चलें, पूरे नवंबर महीने तक यातायात महीना चलने के बाद अब यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही हैं। अब सड़कों पर बिना हेल्‍मेट के गाड़ी चलाते लोग बड़ी ही असानी से देखे जा सकते हैं। ऐसे चालकों के प्रति अब कोई सख्‍ती भी नहीं बरती जा रही है। अधिकांश चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान भी नहीं मौजूद हैं। इसके वजह से सड़क दुर्घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं।

यातायात पुलिस ने झांसी में ऐसे बैरिकेड्स लगा दिए हैं, जिनमें यातायात पुलिस, ग्वालियर लिखा हुआ है। इलाइट चौराहे पर झांसी-शिवपुरी राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर लगे इन बैरिकेड्स से दूर-दराज से आते हुए यात्री इस असमंजस पर पड़ जाते हैं कि वो झांसी में हैं या फिर ग्‍वालियर में यात्रा कर रहे हैं।

इस संबंध में यातायात पुलिस से जब बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि गलती से ऐसा हो गया होगा। अब यह मामला संज्ञान में आ गया है तो जल्‍द से जल्‍द उसे वहां से हटवा लिया जाएगा।

फोटो: झांसी की सड़कों पर रखे यातायात पुलिस, ग्वालियर के बैरिकेडिंग्स।