तस्वीर में: वृंदावन चैतंय विहार स्थित महिला आश्रय सदन में विधवा महिलाओं के साथ सांसद हेमा मालिनी।
मथुरा. वृंदावन में महिला आश्रय सदनों को निरीक्षण करने पहुंची सिने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि दूसरे राज्यों की विधवाओं को वृंदावन आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर बिहार और पश्चिम बंगाल में भी हैं। इसके लिए वहां की सरकारों को व्यवस्था करनी चाहिए। वृद्ध और विधवा महिलाओं को इस विचार से रहना चाहिए कि प्रभु राधाकृष्ण हर जगह विद्मान हैं।
बताते चलें कि बीजेपी सांसद हेमा मालिनी सोमवार को महिला आश्रय सदनों को निरीक्षण करने पहुंची थीं। तराश मंदिर स्थिल शॉर्ट स्टे होम के निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रभु राधाकृष्ण हर जगह हैं। इस विचार के साथ विधवा और वृद्ध महिलाओं को रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की सरकारों से अपील करेंगी। इस दौरान उन्हें चैतंय विहार स्थित महिला आश्रय सदनों में कई खामियां मिलीं।
महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन
हेमा मालिनी ने कहा कि सफाई व्यवस्था से लेकर महिलाओं को पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। समस्याएं बहुत हैं, जिनका निदान आवश्यक है। इसके लिए वह शासन को रिपोर्ट भेजेंगी। साथ ही सदनों में रह रही महिलाओं की समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आश्रय सदन अच्छा बना हुआ है। इसकी देखरेख की जरुरत है, जिसमें महिलाएं भी सहयोग कर सकती है।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश में वृंदावन की महिलाओं को लेकर यह धारणा है कि विधवा और वृद्ध महिला बहुत परेशानी में हैं। इसलिए वह इन महिलाओं के रहन-सहन और होने वाली तकलीफों को देखने आई हैं।
आगे पढ़िए हेमा मालिनी ने कहा- एनजीओ नहीं कर रहे काम...