पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hindu Organization Released Religion Conversion Rates Latest News

धर्म परि‍वर्तन के लि‍ए जारी कि‍या रेट, हिन्‍दू बनने पर 2-5 लाख देने का दावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: धर्म जागरण समि‍ति‍ द्वारा बांटे गए पर्चे।
लखनऊ/अलीगढ़. अलीगढ़ धर्म जागरण समिति की ओर से धर्म परि‍वर्तन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्चे भी बांटे जा रहे हैं। पर्चे में बताया गया है कि ईसाई से हिन्दू बनाने के काम में दो लाख और मुसलमान से हिन्दू बनाने के काम में पांच लाख रुपए का खर्च होता है। कहा जा रहा है कि यह पर्चे उन लोगों को दिए जा रहे हैं जो समिति के कार्य में आर्थिक सहायता मुहैया करा सकें। इनका वितरण भी गोपनीय ढंग से केवल चुनिंदा व्यक्तियों के बीच किया जा रहा है। हालांकि‍, यूपी सरकार ने जबरन धर्म परि‍वर्तन के मामले पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के नि‍र्देश दि‍ए हैं।
धर्म जागरण समिति प्रमुख का कहना है कि महेश्‍वर इंटर कॉलेज में अनुमति नहीं मिलती, तो आस-पास के स्थल पर आयोजन कराएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी जारी है और 20 दिसंबर को फाइनल टच दे दिया जाएगा। पर्चे में बताया गया है कि घर वापसी कार्यक्रम में भारी खर्च होता है और यह व्यय समाज से ही अर्जित करना पड़ता है और समाज देता भी है।
क्‍या लि‍खा है पर्चे में-
पर्चे में उल्‍लेख कि‍या गया है कि 'ज्यादा लोगों की घर वापसी करानी है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन संग्रह करना है। हालांकि, धर्मांतरण के कार्यक्रम में अक्सर लोभ और लालच ही सुना जाता है, लेकिन धर्म जागरण समिति के इस पर्चे से कुछ अलग ही संकेत मिलते हैं। वहीं, इस तरह शहर में पर्चे बांटने और कार्यक्रम के नाम पर धन इकठ्ठा करने पर अलीगढ़ प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। इस काम में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लोकल इंटेलिजेंस (एलआईयू) भी सक्रिय हो गया है।
माजि‍न हुसैन ने कहा- सबसे बड़ा धर्म पैसा है
आर्थिक चंदा जुटाने पर कांग्रेस के माज़िन हुसैन का कहना है कि इस देश में सबसे बड़ी मजबूरी गरीबी है। सबसे बड़ा धर्म पैसा है, क्‍योंकि‍ जो इंसान भूखा मर रहा है उसे क्या फर्क पड़ता है कि‍ वह हिन्दू है या मुस्लमान। उन्‍होंने कहा कि‍ धर्म आज पैसे का मोहताज हो गया है। जिस देश में पांच हज़ार रुपए में जान ले ली जाती है, वहां यदि‍ पैसे से धर्म बदला जा रहा है तो क्या बड़ी बात है। हिंदुस्तान में ग़रीबी से बड़ी मजबूरी कुछ नहीं है और पैसे से बड़ा इस देश में कुछ नहीं है।
यूपी सरकार ने दि‍ए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
आगरा में धर्म परिवर्तन पर हुए विवाद के बाद यूपी सरकार हरकत में आ गई है। प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी डीएम और पुलिस कप्तानों को धोखे और जबरन धर्म परिवर्तन की के मामले सामने आने पर तुरंत तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आगे पढ़ि‍ए लोकल इंटेलि‍जेंस यूनि‍ट्स की रिपोर्ट पर हो तुरंत कार्रवाई