पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ias Association Will Give One Day Salary To Flood Victims Of Jammu Kashmir Lucknow Latest News

कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को आईएएस एसोसिएशन देगा एक दिन की सैलरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए देशभर के कार्यरत और रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर्स सामने आए हैं। आईएएस ऑफिसर्स की संस्था इंडियन सिविल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में अपने एक दिन का वेतन या फिर 1000 रुपए देंगे। एसोसिएशन को उम्मीद है कि इससे कम से कम 5 करोड़ रुपए एकत्र हो जाएंगे।

एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय भूसरेड्डी ने बताया कि, देश बहर में इंडियन सिविल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएशन के लगभग 4 हजार सेवारत आईएएस सदस्य हैं। इसके अलावा लगभग 5 हजार रिटायर्ड आईएएस सदस्य हैं। एसोसिएशन के सभी सदस्य कम से कम एक हजार रुपए या अपने एक दिन की सैलरी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के लिए देंगे। इससे जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में मदद मिलेगी। एसोसिएशन ने यह निर्णय एकमत से निर्णय लिया है।

संजय भूसरेड्डी ने बताया कि, एसोसिएशन के सदस्य चेक या डिमांड ड्राफ्ट या आरटीजीएस के जरिए प्रधानमंत्री के ऑफिस को भेज सकते हैं। मदद भेजने वाले सदस्यों को एसोसिएशन के सेक्रेटरी को सूचित करना होगा। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का पैन नंबर AACTP4637Q है और वेबसाइट का लिंक https://pmnrf।gov।in/ है। इस डिटेल के साथ एसोसिएशन के सदस्य वेबसाइट के जरिए राहत कोष में आरटीजीएस से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।