झांसी: झांसी में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी सीपरी बाजार इलाके से अवैध रूप से ले जाई जा रही कच्ची शराब बरामद हुई। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार तो बरामद कर ली, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं आ सका।
मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे सीपरी बाजार थाना पुलिस ने एक कार खड़ी देखी। कार पर हरियाणा का नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को चेक किया, गाड़ी में अंग्रेजी शराब की बोतल भरी थी। पुलिस कार को खींच कर थाने ले आई। सीपरी बाजार थाना एसओ कामता प्रसाद ने बताया कि पकड़ी गई अंग्रेजी शराब से संबंधित कोई कागजात आदि नहीं मिले हैं। शराब की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश से लाई जाती है अवैध शराब
यूपी का झांसी जिला मध्य प्रदेश सीमा पर लगा हुआ है। यहां मध्य प्रदेष की शराब चोरी छिपे लाई जाती है। अवैध रूप से शराब लेकर प्रदेश की सीमा पार करने की कोशिश में इससे पहले भी कई बार शराब पकड़ी जा चुकी है।
झांसी में बड़े पैमाने पर होता अवैध शराब का कारोबार
झांसी में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। शहर के आसपास और जिले के दूर-दराज इलाके में कच्ची शराब बनाई जाती है। मुख्य रूप ये कबूतरा जाति के लोग इस कार्य में लिप्त हैं। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में रिहायशी इलाके में एक-दो मंजिला घर में कच्ची शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई थी। यहां कई गिरफ्तार भी हुए थे।