तस्वीर में: भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर।
मेरठ/मुजफ्फरनगर. दिल्ली से सरसावा जा रहे भारतीय वायु सेना के एक हेलिकॉप्टर मंगलवार को अचानक छतेला गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर के अचानक लैंडिंग करने से गांव में हड़कंप मच गया। बाद में यह इसे सरसावा के लिए रवाना हो गया। इस दौरान गांव में हेलिकॉप्टर देखने वालों की भीड़ लग गई। हर कोई उसे देखने के लिए बेताब दिखा। पूरे गांव में शोर मच गया की उड़नखटोला आया है।
जानकारी के मुताबिक वायु सेना का यह हेलिकॉप्टर दिल्ली से सरसावा सहारनपुर जा रहा था। खराब मौसम में सिग्नल न मिलने के कारण उसे मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के छतेला गांव में एक खेत में उतारना पड़ा। इसकी सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों को लगा कि फिर उनके गांव में कोई आफत आने वाली है। थोड़ी देर तक ग्रामीण हेलिकॉप्टर को भय की नजरों से देखते रहे। उनको लगा कि किसी मुसीबत में इसे यहां उतारा गया है।
पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में इस हेलिकॉप्टर को सुरक्षित सरसावा के लिए रवाना किया गया। खेत में हेलिकॉप्टर उतरने की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी हेलिकॉप्टर में सवार सेना के जवानों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
आगे देखिए इस खबर से संबंधित तस्वीरें....