झांसी. चंद्रशेखर आजाद विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप डांस और सिंगिंग कॉम्पीटिशन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन मनीष तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मिस्टर फ्रेशर और मिस फेशर कॉम्पीटिशन के लिए 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें जॉज मिस्टर फ्रेशर और रूपाली मिस फ्रेशर चुनी गईं।
इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने फायर ग्रुप, देसी गर्ल्स और रॉकर्स ब्वॉयज ग्रुप बनाकर डांस कॉम्पीटिशन किया। इसे देखकर दर्शकों भी झूम उठे। प्रतिभागियों ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। बेस्ट प्रस्तुति फायर ग्रुप की रही, जबकि विशाल व्यास, बीसीए तृतीय वर्ष के दुर्गेश, बीसीए आईटी द्वितीय वर्ष के आकाश तौरिया, बीसीए तृतीय वर्ष के पवन अग्रवाल ने सिंगल डांस से समां बांध दिया।
बीएससी आईटी के सौरभ विश्वकर्मा को मिस्टर फ्रेशर रनरअप और बीबीए की वैशाली सिंह राजावत को मिस फ्रेशर रनरअप घोषित किया गया। वहीं, दूसरी और बेस्ट ड्रेस कॉम्पीटिशन में बीसीए प्रथम वर्ष की वैशाली सिंह राजावत विजेता रहीं।