पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jamiat Ulema E Hind Opposed Maharastra BJP MLA Ashish Selar

जमीयत उलेमा ए हिंद को दहशतदर्ग कहने पर संस्‍था के लोगों ने जताया वि‍रोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अपर जि‍लाधि‍कारी के कार्यालय पर राष्‍ट्रपति‍ के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे जमीयत उलेमा के कार्यकर्ता।
मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में महाराष्ट्र के बीजेपी के एक विधायक द्वारा जमीयत उलेमा ए हिन्द को दहशतगर्द संस्था कहने पर इस संस्‍था के लोगों ने रवि‍वार को विरोध कि‍या। इस दौरान जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए बीजेपी विधायक पर कार्यवाही की मांग की।
बताते चलें कि‍ मामला मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय का है, जहां पर रवि‍वार को जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिलाध्यक्ष मौलाना नजर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपर जि‍लाधि‍कारी को राष्‍ट्रपति‍ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मौलाना नजर ने बताया कि‍ महाराष्ट्र के बीजेपी के विधायक आशीष शेलार ने महाराष्ट्र की विधानसभा में जमीयत उलेमा ए हिन्द को एक दहशतगर्द तंजीम (संस्‍था) कहा था। उन्‍होंने कहा था कि‍ यह संस्था रजिस्टर्ड नहीं है और इस पर पाबंदी लगनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष मौलाना नजर का कहना है कि‍ जमीयत उलेमा का हिंदुस्तान की आजादी में अहम स्थान है। भारतीय जनता पार्टी या उसके किसी कार्यकर्ता का इसमें कोई योगदान नहीं है। जमीयत के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से विधायक पर कानूनी कार्यवाही की मांग की।
आगे देखि‍ए मीडि‍या से बातचीत करते जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिलाध्यक्ष मौलाना नजर की तस्‍वीरें…