पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jhansi Aap Leader Daughter Molestation On Opposing Beat

झांसी: बेटी को छेड़ने का विरोध करने पर 'आप' नेता को जमकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. बेटी को परेशान करने वाले मनचलों को रोकने की कोशिश करने पर पिता की ही जमकर धुनाई कर दी गई। पिता झांसी में आम आदमी पार्टी के जिला स्तर के नेता हैं। घटना को लेकर डीएम से शि‍कायत की गई है।

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय नेता की बेटी झांसी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। कुछ दिनों से उससे कोचिंग के पास कुछ लोग छेड़छाड़ करने लगे। कई दिन तक जब लगातार ऐसा हुआ तो छात्रा ने इसकी शि‍कायत घर पर की। इस पर छात्रा के पिता 'आप' नेता उसके साथ चले गए। मनचले वहीं खड़े हुए थे। छात्रा को देखते ही मनचलों ने फिर से फब्तियां कसी। इसका पिता ने विरोध किया। इस पर उन लोगों ने पिता को जमकर पीट दिया।

डीएम ने कार्रवाई के दिए आदेश

घटना की शि‍कायत लेकर 'आप' नेता डीएम अनुराग यादव के पास पहुंचे। साथ ही झांसी में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटना को लेकर भी शि‍कायत की। उन्‍होंने बताया कि कोचिंग और स्कूलों के पास मनचलों की भीड़ लगी रहती है। डीएम ने मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
तस्‍वीर में: डीएम ऑफि‍स में चोट दिखाते 'आप' नेता।