झांसी. कैंसर पीड़ित एक व्यक्ति ने इस बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। महोबा के कबरई के लक्ष्मीनगर निवासी बसंत लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।
बताते चलें कि कबरई के लक्ष्मीनगर निवासी बसंत (48) काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका कोई स्थायी व्यवसाय नहीं था, इसलिए आर्थिक तंगी भी थी। लंबे समय से ठीक से इलाज नहीं होने के कारण परेशान होकर शुक्रवार देर शाम उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना कबरई स्टेशन के पास घटी।
मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने बसंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था। वह असहनीय दर्द से गुजर रहे थे। इसलिए उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।
फाइल फोटो