पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jhansi Dm House Found Dead Body Sensation Menace Murder

झांसी: डीएम आवास के पास शव मि‍लने से सनसनी, हत्‍या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. बुधवार को शहर के भीड़भाड़ वाले मार्ग पर सर्किट हाउस स्‍थि‍त डीएम आवास के पास एक व्‍यक्‍ति‍ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि‍ कि‍सी ने हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है। फि‍लहाल मृतक व्यक्ति की शि‍नाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, 15 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है जब कि‍सी व्‍यक्‍ति‍ की यहां लाश मि‍ली है। पहले मिले शव की भी अब तक शि‍नाख्त नहीं हो पाई है।
बताते चलें कि‍ बुधवार की दोपहर के बाद लोगों का ध्यान एकाएक मैदान में पड़े व्यक्ति की ओर गया। पहले तो लोगों को लगा कि वह नशे में पड़ा हुआ है, क्‍योंकि‍ उसके बगल में ही एक टिफिन भी पड़ा था, जो खाली था। कई घंटे तक जब वह बिल्कुल भी नहीं हिला-डुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद नवाबाद पुलिस इंस्पेक्टर रामभजन यादव मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस कर्मियों ने उसे हिलाया-डुलाया, लेकिन वह मर चुका था। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
15 दिन पहले इसी जगह पर मिला था एक और शव
लोगों का कहना है कि‍ 15 दि‍न के भीतर ये दूसरी घटना है जब डीएम आवास के पास इसी जगह पर एक व्‍यक्‍ति‍ का शव मिला था। इस शव की तरह ही उस व्यक्ति के शरीर पर भी किसी तरह के निशान नहीं थे। उस व्यक्ति की भी शि‍नाख्त भी अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस भी है उलझन में
एक ही जगह पर दोबारा शव मिलने से पुलिस भी उलझन में है। डीएम आवास के पास दोबारा हुई इस घटना से पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए तेजी से जुट गई है। सीओ सिटी कल्याण सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब तक इस शव की शि‍नाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस कोशि‍श में जुटी हुई है।
तस्‍वीर में: डीएम आवास के पास पड़ा शव और मौके पर मौजूद पुलि‍स अधि‍कारी।