तस्वीर में: प्रतियोगिता के दौरान घायल को सीढ़ी से नीचे उतारते फायरब्रिगेड कर्मी।
झांसी. कानून व्यवस्था और दंगे के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन मैदान में फायर मॉक ड्रिल प्रतियोगिता की गई। रविवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन झांसी, जालौन, कन्नौज, ललितपुर, फतेहगढ़, कानपुर नगर की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान एसएसपी शिवसागर सिंह, सीओ सिटी कल्याण सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन के परेड मैदान पर रविवार को अलग ही नजारा रहा। अपने साथी के घायल हो जाने की स्थिति में उसकी किस तरह मदद करनी चाहिए, उसे अस्पताल तक किस तरह पहुंचाना चाहिए। इन सबका बखूभी प्रदर्शन कर फायरब्रिगेड कर्मियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत से सीढ़ी द्वारा अकेले ही कंधे पर घायल के प्रतिरूप पुतले को लादकर नीचे उतारने का बखूबी प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को यह भी बताने की कोशिश की गई कि फायरब्रिगेड कर्मी कितनी मुश्किलों में काम करते हैं। इस दौरान सभी टीमों ने बेहतरीन और पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन किया।
इस दौरान एसएसपी शिवसागर सिंह ने कहा कि फायरब्रिगेड कर्मी बेहद गंभीर चुनौतियों के बीच कार्य करते हैं। यह साहसिक कार्य है। इसके लिए शारीरिक क्षमता के साथ ही बौद्धिक क्षमतावान होना जरूरी है।
आगे तस्वीरों में देखिए मॉक ड्रिल के दौरान फायरब्रिगेड कर्मी ने जमकर दिखाया जोश...