पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kannauj Student Union Election Winners Announcement Furore

कन्‍नौज: छात्रसंघ चुनाव में विजेताओं की घोषणा के बाद हंगामा और पथराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: पथराव में घायल प्रत्याशी के पिता।
कन्नौज. कन्‍नौज के पंडित सुंदर लाल मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को वोटों की गिनती के दौरान जमकर हंगामा और पथराव हुआ। पुलिस ने इन्‍हें खदेड़कर मामला शांत कराया। इसके बाद चुनाव में जीत हासिल किए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव और महामंत्री पद पर अजय शर्मा की घोषणा की गई।

चुनाव की वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक हुई। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। इस बीच उम्मीदवारों के समर्थक एक दूसरे के ऊपर जीत को लेकर कटाक्ष करते रहे। देखते ही देखते हंगामा होने लगा। दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। प्रशासन ने मौके पर दोनों पक्षों को वहां से हटाकर मामला शांत कराया। बवाल में कई छात्र घायल हुए। साथ ही अध्यक्ष पद के विजयी हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पिता भी इस पथराव का शिकार हो गए।
मामला शांत होने के बाद इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद की घोषणा हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रिंकल कटियार ने अनंत यादव को 157 वोटों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, महामंत्री पद पर अजय शर्मा विजयी घोषित किए गए। जीत के बाद जुलूस निकाला गया।
आगे तस्‍वीरों पर देखिए बवाल करते छात्र...