तस्वीर में: शामली के भैंसवाल गांव में पंचायत के दौरान बैठे लोग।
मुजफ्फरनगर/शामली. शामली की एक खाप पंचायत ने गांव वालों से ‘हम दो, हमारे दो’ की नीति पर चलते हुए कहा है कि वे सिर्फ दो ही बच्चे पैदा करें। यह फैसला भैंसवाल गांव की खाप पंचायत में लिया गया। पंचायत में बत्तीसा खाप से जुड़े लोगों ने भाग लिया। पंचायत में हिस्सा लेने वाले लोगों का दावा है कि उनकी खाप से जुड़े गांव के सभी लोग इस फैसले को मानेंगे। वक्ताओं का तर्क था कि देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या और बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसके चलते देश का विकास नहीं हो पा रहा है। इस वजह से देश की तरक्की और विकास के लिए उनकी खाप ने यह निर्णय लिया है। खाप पंचायत के लोगों का कहना है कि गांव के सभी लोग इस फैसले को मानेंगे और केवल दो बच्चो को ही पैदा करेंगे चाहे उसमें लड़के हो या लड़कियां।
पीएम और सीएम से भी करेंगे अपील
इस फैसले को देश-प्रदेश में लागू करने के लिए पंचायत ने पीएम
नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखने का भी निर्णय लिया है। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे बत्तीसा खाप के चौधरी देशराज सिंह ने बताया है यह फैसला देश की बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए लिया गया है। उनका कहना है कि फैमिली प्लानिंग करने से आने वाली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी, उनका विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा प्रशासन तो नाकामयाब साबित हो चुका है इसलिए सरकार से निवेदन करेंगे कि इस बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण रखा जाए और ऐसा कानून बनाए जिससे जनसंख्या नियंत्रित हो सकें।
आगे पढ़िए हर महीने की पहली तारीख को भेजा जाएगा खत...