पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Labor Leader Shot Dead Case Filed Against Son Of Bjp Party President Lucknow Latest News Hindi

श्रमिक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या, बीजेपी अध्‍यक्ष के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलरामपुर/लखनऊ. यूपी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को श्रमिक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप बीजेपी जिलाध्यक्ष के पुत्र और परिजनों पर लगाया है। इस मामले में पुलिस ने जिला अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत भगवतीगंज चीनी मिल कॉलोनी के निवासी और श्रमिक नेता हरिंद्र सिंह सोमवार को सुबह अपने निवास से टहलने के लिए निकले थे। थोड़ी दूरी पर स्थित सरयू नहर ग्राम शंकरपुर के निकट जब वो अपना खेत देखने पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाये बैठे हथियार बंद बदमाशों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां उन पर दाग दीं।

मौके पर हरिंद्र को तीन गोलियां उनके कनपटी और पेट पर लगीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने उन्‍हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्‍टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने थाने में बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू के पुत्र अपूर्व सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो: घटना के बाद जिला अस्‍पताल पहुंची पुलिस की टीम।