झांसी. कुछ दबंगों ने शिक्षिका के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उसके भाई को हाॅकी-डंडों से जमकर पीटा और सिर फोड़ दिया। बचाने की कोशिश कर रहे परिजनों के साथ अभद्रता की। घायल को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
नई बस्ती निवासी अंजू उपाध्याय अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। इसी दौरान नई बस्ती के ही रहने वाले पांच नामजद दबंग युवक उसके घर आए और गालियां देने लगे। उसके छोटे भाई अंकुर ने इसका विरोध किया तो हाॅकी, डंडों से जमकर पीट दिया। इससे उसका फिर फट गया। छोटी बहन और अन्य ने जब बीचबचाव किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। साथ ही ठीक से नहीं रहने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए।
घायल अंकुर को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। अंजू ने बताया कि युवकों ने उसके घर में तोड़-फोड़ किया। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की। गुहार के बाद
एसएसपी शिव सागर सिंह ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद मारपीट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
फोटो: एसएसपी से शिकायत करने पहुंची शिक्षिका, साथ में भाई और परिजन।