पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Land Dispute Shootout Four Dead Mainpuri Latest Crime News

मुलायम के मैनपुरी में जमीनी विवाद में हुआ शूटआउट, चार की हत्या, इलाके में तानव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
मैनपुरी. मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी से उनके पोते तेज प्रताप यादव भले ही उपचुनाव जीतकर सांसद बन गए हो, लेकिन यूपी के साथ-साथ उनके संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में भी कानून व्यवस्था पटरी पर चलती नहीं दिख रही है। शनिवार को कुछ दबंगों ने दिनदहाड़े चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में तनाव फैल गया है। मामला देशी शराब के ठेके और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ है।
थाना करहल के असरोही गांव में शनिवार की सुबह 10.30 बजे एक देशी शराब के ठेके पर गांव के ही नीरज यादव और नॉटी बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दो बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होती देख वहां बैठे सैल्समैन और दो व्यक्तियों ने दुकान के अंदर भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में अखिलेश, नीरज और दुकान में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देकर जा रहे बदमाशो ने रास्ते में नीरज के भाई को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गांव में चर्चा है कि यह शूटआउट पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव और वर्तमान प्रधान सुनील यादव की दुश्मनी का नतीजा है।
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति
गांव के लोगों की माने तो इन दोनों प्रधानों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। साथ ही इनके बीच चुनावी रंजिश भी थी। जोकि इन चारों के मौत का कारण बनी। वहीं मैनपुरी में हुए इस शूटआउट से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद आईजी सुनील कुमार गुप्ता भी आगरा से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए हैं। घटनास्थल पर गुस्साई भीड़ ने जाम लगा रखा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
आगे पढ़िए ग्रामीण बोले- बदमाशों के डर से देर से पहुंची पुलिस...