पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lapataganj SAB TV Serial Comedian Ramji Shandilya Commits Suicide At Home

लापतागंज में नहीं दिखेगा यह कॉमेडियन, पिता ने डांटा तो लगा ली फांसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. सब टीवी के चर्चित शो 'लापतागंज- शरद जोशी की कहानियों का पता' के कॉमेडी कलाकार रामजी शांडिल्य ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस शो के साथ उन्होंने कई दूसरे सीरियल्स में भी काम किया। बताया जा रहा है कि मुंबई से लौटने के बाद शांडिल्‍य लीगर एडवाइजार का काम करने लगे। वे शराब पीने के भी आदी हो गए थे।

बुंदेलखंड स्थित उरई के राम नगर निवासी राम शांडिल्य कई साल पहले मुंबई गए थे। यहां काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद उन्‍हें एक सीरियल में छोटा-सा रोल मिला। इसके बाद उन्हें 'सब टीवी' के बेहद लोकप्रिय टीवी सीरियल 'लापतागंज' में कॉमेडी का किरदार निभाने का मौका मिला। हालांकि, उनके संघर्ष का दौर जारी रहा और वे कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटकर अपने घर आ गए।

बीते मंगलवार को देर शाम रामजी शांडिल्‍य शराब पीकर घर आए। यह बात उनके पिता रामस्‍वरूप शांडिल्‍य को अच्‍छी नहीं लगी। इस बाबत उन्‍होंने अपने बेटे को शराब पीने से मना किया। नशे में धुत्‍त बेटा इस बात पर अपने पिता के सामने अड़ गया और बदतमीजी करने लगा। इसी बात को लेकर पि‍ता ने बेटे को एक थप्‍पड़ मार दिया।

पिता ने मारा तो लगा ली फांसी

शराब पीने की बात को लेकर जब पिता रामस्‍वरूप ने रामजी को थप्‍पड़ मारा तो वह अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब मां खाना लेकर बेटे के कमरे में गई तो देखा कि उसका शव एक फंदे से झूल रहा था। इस नजारे को देखकर मां के होश उड़ गए और वह जोर से चिल्‍लाई। उसकी आवाज सुनकर पिता भी मौके पर आए और दोनों रोने लगे।

दिल्‍ली से किया था एमबीए

रामजी शांडिल्य ने झांसी से बीए, एमए करने के बाद दिल्ली से एमबीए किया। उन्होंने एलएलबी भी किया था, लेकिन एमबीए के बाद वह एक्टिंग की दुनिया में भविष्‍य बनाने की आस में मुंबई चले गए। यहां काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद उन्हें लापतागंज में हास्‍य कलाकार का एक छोटा सा रोल मिल गया था। इनका अभी तक विवाह नहीं हुआ था। कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटने के बाद वह लीगल एडवाइजर हो गए।

आगे ​देखिए लापतागंज टीवी सीरियल के हास्‍य कलाकार रामजी शांडिल्‍य से जुड़ी अन्‍य तस्‍वीरें...