पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Liquor Store Woman Reached Buy Beer People Shocked Latest News Lucknow

शराब की दुकान और एक युवती, चौंक गए लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब की दुकान पर अक्‍सर पुरुष ही देखे जाते हैं। चाहे वह युवक हों, अधेड़ या कभी-कभार बुजुर्ग। अपवाद स्‍वरूप ही महि‍लाएं देखी जाती हैं। हालांकि‍, बीते मंगलवार की घटना है। इस दि‍न ऑफि‍स से मेरी वीकली अवकाश होती है, इसलि‍ए मैं शाम को दोस्‍तों के साथ कहीं घूमने-फि‍रने जरूर नि‍कलता हूं। ऐसे में इस बीते मंगलवार को भी दो दास्‍तों के साथ घूमने नि‍कला था। शाम को करीब आठ बज रहे थे। सबसे पहले हमलोग लखनऊ के गोमतीनगर स्‍थि‍त पत्रकारपुरम गए।
यहां से चाय पीने के बाद हमलोग हुसड़ि‍या चौराहे की तरफ मुड़े। कुछ दूर चलने के बाद एक शराब की दुकान मि‍ली, जहां काफी भीड़ लगी थी। हमलोग भी रूक गए। इसी दौरान हमने देखा कि‍ शराब की दुकान पर एक युवती खड़ी है। देखने में अच्‍छे घर की लग रही थी। हालांकि‍, वहां खड़े लोग उसे टकटकी नि‍गाह से देख रहे थे।
इस पर युवती को गुस्‍सा आया। उसने हाथ में बीयर की केन थामते हुए बोली। टकटकी लगाकर क्‍या देख रहे हो। तुम लोग रोज शराब पीते हो तो कोई बात नहीं, मैं एक दि‍न बीयर खरीदने आ गई तो चौंक गए। जाओ शराब लो, घुरकर मत देखो। यह कहकर युवती ऑटो में बैठी और चलती बनी। इस दौरान वहां खड़े सभी लोग सन्‍न रह गए।
हालांकि‍, युवती के जाने के बाद सभी की जुबानें चलने लगी। एक-दूसरे से बात करने लगे कि‍ क्‍या जमाना आ गया है। आजकल की लड़कि‍यों में थोड़ी भी शर्म नहीं है। देखा न, एक तो शराब की दुकान पर आई थी और दूसरी ओर धौंस दे रही थी। इसी पर कि‍सी ने कहा कि‍ यदि‍ शराब की दुकान पर कोई लड़की आएगी तो लोग उसे देखेंगे नहीं तो क्‍या करेंगे। हमलोग भी आपस में बातें करते हुए वहां से नि‍कल लि‍ए।
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।