पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Love Affair Girl Boy Gandhi Park Police Station

कमरे में आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलीगढ़/लखनऊ. गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में एक युवक और युवती को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर बाइक को आग लगा दी। युवती पास के ही गांव की रहने वाली है। दोनों दो समुदाय के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक ही कमरे में युवक और युवती के होने की खबर भाजयुमो को लगी, तो लोगों ने घर को घेर लिया। युवक यहां पर किराए का कमरा लेकर रह रहा था। भीड़ ने कमरे पर हमला बोल दिया। दोनों को बाहर निकाला गया। युवक की पिटाई के बाद बाइक को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि उसकी बाइक को आग लगा दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचा कर युवक को थाने ले आई। भाजयुमो के नेताओं का आरोप है कि युवक ने असली नाम छुपाकर किराए पर कमरा लिया था। उसने पड़ोसी मोहल्ले की लड़की को गुमराह कर फंसा लिया। पुलिस ने अश्लील हरकत की रिपोर्ट लिखकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है।

युवक के मुताबिक, उसने अपना नाम युवती के भी बताया था और मकान मालिक को भी पता है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों ने छह साल से संबंध होने की दलील दी है।
गांधी पार्क थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाने से इंकार किया है। एडीएम सिटी अवदेश तिवारी ने बताया की ये कोई लव जिहाद का मामला नहीं है। युवक युवती एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं।
कमरे से बरामद युवती और बाइक को आग लगाती भीड़ (तस्वीर में)