अलीगढ़. मडराक स्टेशन के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जीआरपी पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कर ली है। वहीं, युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, सासनी निवासी सोनू मंगलवार को घर से निकला और वापस नहीं लौटा। जीआरपी पुलिस ने फोन कर घर वालों को बताया की सोनू नाम के युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सोनू की पहचान की। वहीं, सोनू के घरवालों ने लड़की के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। बताया जा रहा है कि लड़की के हाथ पर रश्मी लिखा है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।
अलीगढ़ के मडराक रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत दो शव पड़े होने की सूचना किसी ने रेलवे स्टेशन पर दी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर फ़ोर्स के साथ पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शवों के पास पुलिस को एक
मोबाइल भी मिला। पुलिस ने मोबाइल को खंगाला तो उसकी पहचान हुई। मोबाइल मोनू सुरेश चंद्र का बताया जा रहा है। फिलहाल युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लड़के के परिजनों ने भी युवती को पहचानने से मना कर दिया है।
मृतक सोनू की फाइल फोटो।