पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lovers Suicide Shooting Body Found Mathura Latest News

मथुरा: प्रेमी युगल ने गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा/मथुरा. शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक प्रेमी युगल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव एक कमरे से बरामद हुआ। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम सोनवीर था। वह बीटीसी के गिरराज महाराज कॉलेज का छात्र था। मकान मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक लड़की के साथ वहां आया था। उसने लड़की को अपना बहन बताते हुए किराए पर रूम लेने की बात कही थी। ऐसे में उसे रूम दे दिया गया था।
शुक्रवार की दोपहर मकान मालिक ने उसने कमरे से खून निकलता देखा। दरवाजा खटखटाने पर किसी ने नहीं खोला। ऐसे में अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर दोनों का खून से लथपथ शव पड़ा था। जमीन पर भी काफी खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फोटो: कमरे में पड़ा प्रेमी युगल का शव।