पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mainpuri MP By Election Lok Sabha Election Party Workers Samajwadi Party

मैनपुरी सांसद बने तेज प्रताप यादव, जीत पर मां के चेहरे पर आई मुस्कान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुरी से लोकसभा चुनाव जीतने वाले तेज प्रताप यादव और उनकी माता जी (तस्वीर में)
इटावा/कानपुर. मैनपुरी में तेज प्रताप यादव के भारी मतों से मिली जीत को लेकर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल यादव के आवास पर जश्न मनाया गया। जीत से उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। इस जीत से उनकी मां मृदुला यादव भी काफी खुश दिखीं।
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल यादव कहते हैं, 'मैं बहुत खुश हूं। यह समाजवादी पार्टी की नीतियों की जीत है। समाजवादी पार्टी के मुखिया नेता जी, अखिलेश यादव, प्रोफेसर साहब, शिवपाल सिंह यादव के कर्मठता की वजह से यह जीत हुई है। नेता जी को जब-जब लोगों ने झटका दिया है। वह उभर कर आए हैं।
इटावा के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव सात सीटों पर जीत और एक सीट पर आगे चलने को लेकर काफी खुश हैं। इसे वह बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहते हैं कि यह विकास की जीत है। मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने भी जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया है, जिसकी वजह से तेज प्रताप यादव को भारी मतों से जीत मिली।
इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में की है तेज प्रताप ने पढ़ाई
तेजप्रताप के पिता स्व. रणवीर सिंह सैफई के पहले ब्लॉक प्रमुख थे। रणवीर सिंह का 13 नवंबर, 2002 में आकस्मिक निधन हो गया था। साल 2011 में 28 साल के तेजप्रताप सिंह यादव सैफई ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। उन्होंने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की है।
आगे देखिए, राजनीति से अलग मैनपुरी सांसद की अन्य तस्वीरें...