मैनपुरी. शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मैनपुरी में एक प्राइवेट बस ने दो बाइक सवारों समेत चार लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य जगह भी बस ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
पहला हादसा थाना घिरोर इलाके में घिरोर से करहल जाने वाले मार्ग पर फाजिलपुर गांव के पास हुआ। यहां प्राइवेट बस ने दो बाइक सवारों समेत चार लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अनवार, गोटिया व एक अन्य कोसमा के रहने वाले है, जबकि मृतक रामू नगला खुशाली का रहने वाला है।
दूसरा हादसा सदर कोतवाली इलाके के कुरावली रोड पर हुआ। यहां बस ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रतीकात्मक फोटो