पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mainpuri Tej Pratap Yadav Saifai Samajwadi Party

उपचुनाव में जीत पर सैफई में जश्न, सीएम आवास पर महिलाओं ने गाए गीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा/कानपुर. मुलायम सिंह यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने पर सैफई में जश्न का माहौल है। समाजवादी पार्टी कार्यालय से लेकर क्षेत्र के गांव देहात में भी आतिशबाजी हो रही है। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के गांव की महिलाओं ने उनके सैफई आवास पर बधाई गीत गाए और मंगल कामना की।
यूपी उपचुनाव में सपा ने शानदार जीत हासिल की। कुल 11 विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सपा ने आठ सीटों पर फतह हासिल की है। सपा के तेज प्रताप सिंह ने भी मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया। पार्टी ने मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान आतिशबाजी भी की। वहीं, इन सबके उलट कांग्रेस और बसपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

सपा में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद खुशनुमा माहौल था। क्या कार्यकर्ता क्या पदाधिकारी, सभी जीत की खुमारी में डूबे हुए हैं। वे अपने-अपने तरीके से जीत का जश्न मनाने में मशगूल हैं। उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली कांग्रेस के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कांग्रेस का कोई भी जाना-पहचाना चेहरा प्रदेश कार्यालय में नहीं दिखाई दिया।
आगे देखिए सैफई में मुख्यमंत्री के आवास पर जश्न की अन्य तस्वीरें...