पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mal Area Clash Between Two Communities Pelt Stones Broken Vehicles Glass

माल क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प, पत्‍थरबाजी में कई वाहनों के शी‍शे टूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: झड़प के दौरान मौके पर पहुंची पुलि‍स और लगी लोगों की भीड़।
लखनऊ. माल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह छेड़खानी की घटना के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए। झड़प के समय हवाई फायरिंग होने की भी खबर है। मामले की सूचना मि‍लते ही पुलि‍स मौके पर पहुंच गई। फि‍लहाल विवाद को बढ़ते देखकर पीएसी और कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
बताते चलें कि‍ गुरुवार सुबह 10 बजे एक महिला परचून की दूकान पर कुछ जरूरी सामान खरीदने गई थी। वहां खड़े दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महि‍ला ने यह सूचना अपने घर वालों को दी। मामला दो समुदाय के होने के कारण सांप्रदायिक रंग लेने लगा।
दोनों ओर से जमकर हुई पत्‍थरबाजी
इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और झड़प शूरू हो गई। दोनों ओर से जमकर पत्‍थरबाजी हुई। इस दौरान कई गाड़ि‍यों के शीशे टूट हो गए। बताया जा रहा है कि‍ इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। इस घटना की सूचना मि‍लते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। मामला गंभीर देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
पहले से ही सुलग रहा था माल क्षेत्र
जानकारी के अनुसार, इस बवाल की पटकथा माल क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी। जब एक समुदाय के लड़के ने दूसरे समुदाय की लड़की को भगा ले गया था। उस पर लड़की के पक्ष वाले काफी उग्र हो गए थे। इस मामले में लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर अभी जांच की जा रही है।
आगे पढ़ि‍ए महि‍ला के साथ छेड़खानी के बाद मामला और भड़क गया...