पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Girl Undergarments Took Off Saharanpur Latest Crime News

सहारनपुर: घर में घुसकर बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, उतारे अंडर गारमेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर. दस साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने की नीयत से एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की। युवक ने बच्ची के अंडर गारमेंट्स उतार दिए और रेप का प्रयास भी किया। बच्ची की मां के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा।
नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गढ़ी मूलक-माधो नगर निवासी एक परिवार की आधा दर्जन महिलाएं गुरुवार दोपहर एकत्रित होकर पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी से शिकायत की। शिकायती पत्र में पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि बुधवार रात करीब आठ बजे उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी सोनी नामक उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ अश्लील हकरत कर रेप का प्रयास करने के लिए बच्ची के अंदरूनी कपड़े उतार दिए। इसी दौरान बच्ची की मां दुकान से वापस घर पहुंची तो आरोपी उसकी पत्नी को देखकर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
नहीं की पुलिस ने कार्रवाई
पीड़ित पिता ने बताया कि रात करीब नौ बजे मामले की शिकायत करने के लिए जब वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली नगर गए। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है।
एसएसपी ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसएसपी राजेश पांडे ने कोतवाली नगर को आरोपी युवक सोनी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ और उसके अंदरुनी वस्त्र उतारने का प्रयास करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
तस्वीर में: पीड़ित बच्ची।