पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिन-दहाड़े व्यापारी को मारी गोली, जाम लगाकर हुआ विरोध प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंडा/बहराइच. जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि बीचो बीच चैराहे पर लूट के इरादे से एक दवा व्यवसायी की गोली मार हत्या कर दी। फिर भी प्रशासन इन अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम है। लूट के इरादे में चौबीस घंटे के भीतर ही तीन हत्याएं हो जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि मामले संज्ञान में हैं। जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
दरअसल, देर रात दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी चौराहे से मात्र 50 गज की दूरी पर एक दवा व्यवसायी की लूट के इरादे से गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बेखौफ अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर हजारों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। व्यवसायी को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिवार सहित हजारों की तादाद में व्यापारी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह को व्यापारियों का आक्रोश झेलना पड़ा। व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं व्यापारी सड़कों पर उतर आए। मुख्य चौराहों को जाम कर शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
आगे जाने कैसे हुए व्यापारियों का प्रदर्शन शांत...