कन्नौज/कानपुर. कन्नौज में एक
विवाहिता का शव उसके ही दुपट्टे से लटका मिला। रविवार को उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
रविवार को कोतवाली सदर अंतर्गत पुलिस चौकी जलालपुर पनवारा के ग्राम घमाइचमऊ निवासी मतीन की पुत्री नाहिद की दुपट्टे से लाश उसके ही घर में लटकी मिली। सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नाहिद की शादी तीन वर्ष पहले शकील के साथ उसके ही गांव में हुई थी। उसकी एक दो साल की बेटी भी है।
ऐसे में रविवार को सभी परिजन घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि नाहिद का शव दुपट्टे से लटका हुआ है। हालांकि, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका की मां दहेज हत्या की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
फोटो: घर के बाहर चारपाई पर पड़ी मृतका नाहिद।