फोटोः हादसे के बाद हास्पिटल में भर्ती घायल।
बिजनौर/लखनऊ. धामपुर में NH-74 पर ट्रक और मारुती वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वैन में सवार सभी लोग मुरादाबाद के रहने वाले हैं और शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब नगीना में शादी समारोह से मुरादाबाद का एक परिवार मारुती वैन से वापस अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा कि जैसे ही वैन धामपुर पहुंची, तो परीलोक अस्पताल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल तीन लोग मुस्कान, अंकित और विवेक को पुलिस प्रशासन ने बैन से निकलकर अस्पताल पहुंचाया। धामपुर के एसडीएम संजय सिंह का कहना है कि सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बांग्ला गावं के रहने वाले थे और नगीना में एक शादी समरोह में शामिल होकर वापस मुरादाबाद जा रहे थे।
आगे देखिए, हादसे में अन्य घायलों की तस्वीरें, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया...