पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mathura District Jail Raid Not Objectionable Goods Latest News

मथुरा: जि‍ला जेल में हुई छापेमारी, नहीं मि‍ला आपत्‍ति‍जनक सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथुरा. जिला कारागार में शातिर अपराधियों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने और अन्य अनियमितताओं की शिकायत पर एसएसपी और डीएम ने अन्‍य अधि‍कारि‍यों के साथ शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान जेल की एक-एक बैरक की जांच कर बंदियों की तलाशी ली गई। हालांकि, छापेमारी में कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
बताते चलें कि‍ शुक्रवार को एसएसपी मंजिल सैनी को सूचना मिली कि जिला कारागार में राजेश टोंटा सहि‍त कुछ शातिर अपराधियों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। साथ ही जेल में नशीले पदार्थ चोरी-छुपे पहुंचाए जा रहे हैं। इस पर एसएसपी ने डीएम राजेश कुमार के साथ कार्यवाहक एडीएम (राजस्व) धींद्र सिंह सचान के साथ सलाह-मशविरा किया।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी और एडीएम (राजस्व) धींद्र सिंह सचान ने अन्‍य पुलिस अधिकारियों के साथ छापेमारी की। इस दौरान जेल की एक-एक बैरक की जांच कर बंदियों की तलाशी ली गई। हालांकि, छापेमारी में कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
छापेमारी के दौरान एसपी सिटी मनोज सोनकर, एसपी क्राइम अशोक कुमार राय, एसपी देहात शगुन गौतम, सीओ सिटी अनिल यादव और एसओ कोतवाली आदि‍ पुलि‍स कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
फाइल फोटो।