तस्वीर में: घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी (दाएं से दूसरे)और एडीएम (सबसे दाएं )घटना की जानकारी करते हुए।
मेरठ/मुजफ्फरनगर. मंगलवार दिनदहाड़े मीनाक्षी सिनेमा में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनदहाड़े गोलियां चलने से इलाके में भगदड़ मच गई। वहां तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर शहर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। पुलिस के अनुसार हमलावरों निशाना छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा का निवासी राजेश त्यागी था। उसके पेट में गोली लगी। वह फिल्म देखने वहां आया था। उसकी बेटी भी उसके साथ थी। अन्य दो घायलों में सिनेमा घर का एक चौकीदार रहमान साथ ही नजर नामक एक युवक है। वारदात के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार राजेश त्यागी की हत्या के एक मामले में गांव के कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में मंगलवार को राजेश पर हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल राजेश को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आगे पढ़िए बेटी के साथ फिल्म देखने आया था राजेश ...