पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Minister Jugal Kishore Convoy On Baggi Stopped Common Man Speed In Jhansi

राज्‍यमंत्री जुगल किशोर के काफिले ने रोकी आम जनों की रफ्तार, बग्‍घी से की सवारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. यूपी सरकार के राज्यमंत्री जुगल किशोर सोमवार को झांसी पहुंचे। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे राज्यमंत्री यहां अपने समर्थकों के साथ बग्घी पर बैठकर सड़क पर निकल पड़े। उनके इस लंबे काफिले के चलते सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

राज्‍यमंत्री जुगल किशोर एक निजी कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए सोमवार को झांसी पहुंचे। इसके बाद वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्‍थल तक जाने के लिए बग्‍घी पर निकल पड़े। सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए उनका काफिला लंबा हो गया और सड़कों पर घंटों तक लोगों को रोककर रखा गया। इदस वजह से स्‍कूली बच्‍चों सहित अन्‍य लोगों को घंटे भर से ज्‍यादा समय तक जाम से जूझना पड़ा।

इलाइट चौराहे पर लगी वाहनों की लाइन

राज्‍यमंत्री जुगल किशोर का काफिला जब बग्‍घी पर सवार होकर निकला तो आम जनों के वाहनों को रोक दिया गया। मिन्‍नतें करने के बावजूद आम जनों को पुलिसकर्मियों ने जाने नहीं दिया। उन्‍हें यह कहकर रोक दिया गया कि मंत्री साहब का काफिला गुजर रहा है। इससे सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत स्‍कूली बच्‍चों को उठानी पड़ी। वहीं, इस बात को सभी जानते हैं कि इलाइट चौराहा झांसी का सबसे व्‍यस्‍त चौराहा है।

आगे देखें राज्‍यमंत्री के काफिले की वजह से ट्रैफिक जाम से जुड़ी अन्‍य तस्‍वीरें...