फोटो: शाहजहांपुर में स्थित थाना बंडा। यहीं किसानों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
शाहजहांपुर/लखनऊ. बीते गुरूवार की देर शाम दो किसानों की हत्या कर दी गई। पहला कत्ल बंडा में हुआ। यहां जमीन के विवाद में एक किसान को सिख फार्मर ने साथियों के साथ पीटकर मार डाला। इसके कुछ ही देर बाद तिलहर में गाली गलौज का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके वृद्ध पिता को भी बेरहमी से पीटा गया। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चलें, थाना बंडा के ग्राम मानपुर पिपरिया निवासी छंगालाल (55) का जमीन को लेकर सिख फार्मर गुरदीप सिंह से विवाद चल रहा था। छंगालाल के पड़ोस में ही गुरदीप का खेत है। बताया जा रहा है कि फार्मर ने उसके खेत में बढ़ाकर मेड़ बांध ली थी। इसका विरोध करने पर करीब 10 दिन पहले गुरदीप ने उसे हत्या की धमकी भी दी थी।
बीती शाम छंगालाल अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसके पड़ोस में ही फार्मर का आलू का खेत है। किसी तरह से पानी आलू के खेत में चला गया। इसी बात पर उसने अपने बेटे बिल्ला सिंह, शेर सिंह, भाई दलजीत सिंह और चचेरे भाई लाडी सिंह के साथ हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसे तलवारें और लाठियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए।
खबर पाकर पहुंचे परिजन उसे बंडा अस्पताल लाए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही छंगालाल की मौत हो गई। उसके बेटे राजेंद्र ने घटना की नामजद तहरीर दी है। उसने बताया कि करीब 15 साल पहले दलजीत ने गांव के एक दलित की भी हत्या कर दी थी। मृतक के चार बेटे और एक बेटी हैं।
आगे पढ़िए गोली मारकार उतारा मौत के घाट...