प्रतापगढ़/इलाहाबाद. प्रतापगढ़ के रतनपुर गांव में शौच के लिए निकली एक नाबालिग से गांव के ही युवक ने जबरन रेप किया। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो आरोपी के परिजन सुलह-समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। हालांकि बुधवार की शाम मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी। पुलिस ने पीडिता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
रेप पीडिता छठवीं कक्षा की छात्रा है। वह मंगलवार की रात अकेले शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही मुकेश नामक युवक ने उसे दबोच लिया। उसने खेत में उससे रेप किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद जब पहुंची तो रात काफी हो चुकी थी। सुबह परिजन पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान आरोपी के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने सुलह-समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूरे दिन सुलह-समझौते के लिए प्रयास चलते रहे। हालांकि शाम को परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीडिता को मेडिकल के लिए भेज दिया।
प्रतीकात्मक फोटो।