झांसी/चित्रकूट. शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसका मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। घटना से सनसनी फैल गई थी। गुस्साए लोगों ने शनिवार को नेशनल हाइवे जामकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले की है। चित्रकूट के भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव में राजकुमार कोल शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर सो रहा था। उसकी दो साल की बेटी भी चारपाई पर उसके साथ सो रही थी। आधी रात के बाद गांव का ही रहने वाला नौशाद उसकी बेटी को उठाकर ले गया। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया। भेद न खुले, इसलिए उसने बच्ची को गला दबाकर मार डाला। मर्डर के बाद उसने बच्ची के शव को बड़े नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गया।
शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें बच्ची नहीं मिली। पहले तो उन्हें लगा कि कहीं खेल रही होगी, लेकिन ज्यादा देर होने पर उन्हें आशंका हुई। उन्होंने बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया। कई घंटे ढूंढने पर सूचना मिली कि बच्ची का शव नाले के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। यहां पहुंचे परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 और 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कर्वी कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि रेप हुआ या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्टके बाद सामने आ जाएगा। यदि रेप किया गया होगा, तो धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रोगी है।
तस्वीर में: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।