पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Missed Call Love Young Man Undergone Conversion Married Girl

मि‍स कॉल के बाद हुआ प्‍यार, युवक ने धर्म परिवर्तन करा कर लि‍या निकाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल पर मि‍स्‍ड​ कॉल की फाइल फोटो
सहारनपुर. सहारनपुर के एक गांव में रहने वाली नाबालि‍ग का एक युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लि‍या। एक मि‍स्‍ड कॉल के बाद दोनों में प्‍यार हो गया था। इससे बाद युवक उसे लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए केस के बाद शनि‍वार को दोनों को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान युवक को जेल भेज दिया गया, जबकि युवती को बालगृह भेज दिया गया है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर राजनीति‍ गरमाने लगी है। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलि‍स सतर्क है।
बताते चलें कि‍ थाना सरसावा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर कुछ महीने पहले बरेली के एक युवक की मि‍स्‍ड कॉल आई। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी। कुछ ही दिन बाद दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। युवक ने फोन पर अपना नाम अलाउद्दीन निवासी बाबर नगर मीरगंज बरेली बताया।
मि‍स कॉल के बाद प्‍यार चढ़ा परवान
दोनों का प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि‍ दोनों ने एक-दूसरे की शक्ल देखे बिना ही एक-दूजे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली। चूंकि दोनों अलग-अलग संप्रदाय से थे। ऐसे में दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। इसके लिए दोनों ने अपने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया।
और युवक संग भाग गई युवती
कुछ दिन के बाद ही युवक अपनी प्रेमिका को लेने गांव कुतुबपुर पहुंचा। इसके बाद युवती घर में किसी को बताए बिना अपने कपड़े और कुछ सामान लेकर युवक के साथ बरेली भाग गई। वहां प्रेमी ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर ली।
आगे पढ़ि‍ए मोबाइल पर आए नंबर से खुला राज और पकड़े गए प्रेमी-प्रेमि‍का…