सहारनपुर/मेरठ. मकान मालकिन का अश्लील वीडियो बनाकर किराएदार उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे इनकार करने पर उसने ब्लैकमेल करते हुए मकान मालकिन की बेटी को उठाने का प्रयास किया और वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डाल देने की धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हिम्मत नगर कॉलोनी के एक मकान में गंगोह का रहने वाला विजय कुमार किराए पर रहता है। उसने एक दिन मकान मालकिन के नहाते समय का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने ब्लैकमेल करते हुए सोने की अंगूठी, कुंडल और कुछ पैसे हड़प लिए। इससे उसका मन बढ़ गया। वह हर बार इसकी फिराक में रहता और MMS को दिखाकर पैसा ऐठता।
शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव
किराएदार विजय की हरकत सही पर नहीं रुकी, उसे जब भी रुपयों की ज़रुरत होती, वह मकान मालकिन को उसका एमएमएस दिखाकर पैसों की मांग करता। महिला ने जब उसे रुपए देने से मना किया, तो उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसकी क्लिपिंग नेट पर डालकर उसे बदनाम करने की धमकी दी।
मकान मालकिन की बेटी को अगवा करने की कोशिश
किराएदार की हरकतों से परेशान महिला के पैसा देने से मना करने पर उसकी बेटी को वेश्यावृत्ति में भी धकेलने की धमकी दी। उसने 27 मई को घर पर आकर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
एसएसपी ने शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई
मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी का केस कोतवाली सदर बाजार में दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव का कहना था कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
सहारनपुर की सदर बाजार कोतवाली, जहां केस दर्ज किया गया (तस्वीर में)