पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Moradabad Innocent Killed Throttled Police Arrested Suspicion Uncle

मुरादाबाद: मासूम की गला घोंटकर हत्‍या, शक के आधार पर हिरासत में चाचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरादाबाद. मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में नौ साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। चार साल पहले लड़की के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके बाद मां की शादी लड़की के चाचा से हो गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर चाचा को हिरासत में ले लिया है।
बताते चलें कि काशीराम कॉलोनी के ई-ब्लाक में चौथी क्‍लास में पढ़ने वाली दिव्‍या की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। वह रानी प्रीतम स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता की चार साल पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वह परिवहन विभाग में बस चालक था। उसकी मौत के बाद मां की शादी लड़की के चाचा से हो गई थी। पुलिस ने शक के चलते चाचा को हिरासत में ले लिया है। वहीं, परिवार वाले कुछ भी बोलने से बचने नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, लड़की के नाम पर नौ लाख रुपए हैं, जो उसकी मौत के बाद उसकी मां को मिलते। लोग यही वजह मान रहे हैं। वहीं, रेप के सवाल पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।
प्रतीकात्‍मक फोटो