पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mother daughter Looted Shopping Saharanpur Meerut News

सहारनपुर. शॉपिंग करने निकली मां-बेटी से तमंचे की नोंक पर लाखों की लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर. भाई और बेटे की सगाई के लिए शॉपिंग करने के लिए निकली मां-बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचें की नोंक पर उनसे ढाई लाख रुपए लूट लिए। लूटपाट के दौरान उन्होंने मां-बेटी के गहने छीनने की कोशिश की। यही नहीं, युवती की मां करीब एक किलोमीटर तक बदमाशों की बाइक के साथ सड़क पर घसीटती रही। बावजूद इसके रागहीर उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
सेल्स टैक्स विभाग में काम करने वाले सचिन के छोटे भाई संजय की कल दोपहर सगाई है। इसके लिए उसकी मां शकुंतला और बहन सोनिया बुधवार की दोपहर 40 हजार कैश लेकर शॉपिंग के लिए निकले थे। घर से वह सीधे पुलिस लाइन-हकीकत नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे और वहां से दो लाख रुपए निकाले। इसके बाद वे बाजार की ओर जा रही थी। दिल्ली रोड पर इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे रुपए छीन लिए।
बताया जाता है कि शकुंतला और सोनिया ने बदमाशों का काफी विरोध किया। छीना-झपटी के दौरान उन्हें चोट भी लगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति ने उनकी मदद करने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। शकुंतला ने बताया कि उसने बदमाशों की बाइक पकड़ ली और करीब एक किलोमीटर तक बाइक के साथ घसीटती हुई चली गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बेटी से लूटपाट की जानकारी ली। पुलिस ने दिल्ली रोड पर कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
फोटो: पीड़िता मां-बेटी।