पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MS Bitta Said Separatist Leader Are Dogs

मारे गए आतंकवादियों को शहीद बताने पर भड़के एमएस बिट्टा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाजीपुर/वाराणसी. गिलानी और मलिक जैसे जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की हिम्मत हो तो दिल्ली आकर बयान दें। उनको कड़ा सबक सिखा दिया जाएगा। ये अलगाववादी नेता इंसान नहीं कुत्ते हैं, अपने इलाके मे कुत्ता शेर बनता है। ये बयान आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने सोमवार को गाजीपुर मे दिया। एमएस बिट्टा गाजीपुर में चंदननगर स्थित शहीद कर्नल एमएन राय के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बिट्टा ने जम्मू-काश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद कर्नल एमएन राय को श्रद्धांजलि दी।

एमएस बिट्टा गाजीपुर में चंदननगर स्थि‍त शहीद कर्नल एमएन राय के घर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उन्होंने शोक संतप्त कर्नल के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की, और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर सभी राजनैतिक दलों से राजनीति छोड़कर एक नीति पर चलने की बात कही।

आतंकियों को शहीद कहे जाने पर भड़के बिट्टा

शहीद कर्नल के हाथों मारे गए आतंकवादियों को कश्मीर के अलगाववादी नेता गिलानी द्वारा शहीद बताने के सवाल पर भड़के एमएस बिट्टा ने अलगाववादी नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अलगावादी नेताओं को दिल्ली मे आकर बयान देने की चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखने का दावा किया।

इस मौके पर ब्रिगेडियर डीएस चाहल, मेजर जर्नल विजय सिंह, कर्नल आदित्‍य श्रीवास्‍तव, मेजर निरज कुमार, मेजर पीडी उपाध्‍याय, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अ‍धीक्षक डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्‍तव, बलिया के बीजेपी सांसद भरत सिंह, मोहम्‍मदाबाद विधायक सिबगतुल्‍लाह अंसारी समेत तमाम लोगों ने शहीद कर्नल के आवास पर पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
आगे तस्‍वीर में देखि‍ए शहीद कर्नल एमएन राय को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देते एमएस बिट्टा...