तस्वीर में: सीवर लाइन के लिए खोदा गया गड्ढा, इसमें ही डूबे हैं चार लोग।
मुरादाबाद. मुरादाबाद में इंद्रा चौक पर सीवर लाइन लिए खोदा गया गड्ढा अब मुसीबत का सबक बन गया है। शनिवार की रात हुई तेज बारिश के बीच चार लोग इसमें डूब गए। रेसक्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी किसी का कुछ पता नहीं चला है। इससे नाराज स्थानिय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव किया। इस पर पुलिस ने लाठी-चार्ज कर लोगों को शांत कराया।
बताते चलें कि इंद्रा चौक पर सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया था। दो दिन पहले सीवर लाइन डालकर उसे पाट दिया गया, लेकिन कल रात हुई भारी बारिश से पूरी मिट्टी बैठ गई और गढ्डा एक नाला बन गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब नौ बजे पाटी गई मिट्टी अचानक खिसकने लगी। इस दौरान वहां से निकल रही एक महिला और बच्चा इसमें डूब गया। इसी के बाद एक और व्यक्ति उसमें डूब गया, लोगों की चीख सुनकर लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन उन्हें बचाने के प्रयास में एक और व्यक्ति डूब गया।
रात से ही रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है। नगर निगम की इस लापरवाही को देखते हुए लोग गुस्सा गए और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों का शांत कराने के लिए लाठी-चार्ज किया। इस दौरान नगर निगम के नगर आयुक्त संजय सिंह, डीएम दीपक अग्रवाल, एसएसपी लव कुमार और सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
आगे तस्वीरों में देखिए घटनास्थल पर मौजूद स्थानिय लोग, पुलिस और विभागीय अधिकारी...