पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mutilated Bodies Of Young Man Found Family Members Accused Murder

आजमगढ़: युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़/वाराणसी. आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव में शुक्रवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बाजार में जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव निवासी अरूण मिश्रा (36) बीती रात एक निमंत्रण में गया हुआ था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के पास सड़क के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में हेलमेट लगाए हुए मिला। ऐसे में उसकी बाइक सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। इस बात की सूचना जब परजिनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों सहित अन्‍य लोगों ने नौरसिया बाजार में हंगामा किया और सड़क पर घंटो जाम लगा दिया।

स्‍थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

फोटो: हंगामा करते हुए परिजन सहित स्‍थानीय लोग।